उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: डंपर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

खबर शेयर करें -

नई टिहरी- जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम क्यारी के पास चारगांव वाली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंपर (वाहन संख्या UK09CA-0639) अभिषेक राणा पुत्र जयवीर राणा निवासी ओनालगांव (हाल निवासी लंबगांव) का बताया जा रहा है। वाहन को चालक सूरज राठौड़ (उम्र लगभग 44 वर्ष), निवासी बेहराइच (उत्तर प्रदेश) चला रहा था।

यह भी पढ़ें -  टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन! इतिहास की सबसे बड़ी हार मिली, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को उसके घर में रौंदा- IND vs SA 2nd Test

बताया जा रहा है कि चालक माल खाली कर वापस लौट रहा था। इस दौरान उसके साथ गांव का एक व्यक्ति गजेन्द्र सिंह रांगड़ (उम्र लगभग 36 वर्ष), निवासी ग्राम रौणिया भी मौजूद था।

हादसा उस समय हुआ जब डंपर क्यारी गांव के ऊपर चारगांव वाली रोड पर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित हो गया। ब्रेक फेल होने और चढ़ाई पार न कर पाने के कारण वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें -  शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कुमाऊं आयुक्त ने दिए निर्देश,15 दिन की भीतर शहरी क्षेत्रों के 15 वर्ष से पुराने अतिक्रमण को चिन्हित कर आख्या उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Video-हल्द्वानी के इस वार्ड में चुनाव बंद होने के बाद पड़ा फर्जी मतदान, बाहर से शराब के क्वार्टर और फर्जी पर्ची देने का आरोप वीडियो भी हुआ वायरल

 मृतकों की पहचान:
1- सूरज राठौड़ (44 वर्ष) – चालक, निवासी बेहराइच (उत्तर प्रदेश)

2- गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36 वर्ष) – निवासी ग्राम रौणिया

यह हादसा क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999