उत्तराखंड: यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत !

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के तल्ला सल्ट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिहाड़ और तराड़ी गांव के बीच आर्टिगा वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान कुबेर सिंह (40 वर्ष) पुत्र भूपाल सिंह, निवासी कमेटपानी बासोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुबेर सिंह अपने घर की ओर जा रहे थे…तभी जिहाड़–तराड़ी मार्ग पर वाहन से संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें -  पद्मभूषण से सम्मानित हुए भगत सिंह कोश्यारी, शिक्षा से राजनीति तक छोड़ी गहरी छाप

घटना की सूचना मिलते ही थाना भतरौजखान पुलिस, फायर सर्विस रानीखेत और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम और खड़ी ढलान होने के कारण रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के दौरान आसपास सर्च अभियान भी चलाया गया…जिसमें पुष्टि हुई कि वाहन में केवल चालक ही सवार था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999