उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ा परिवार का सहारा, 28 वर्षीय गोविंद सिंह की इलाज के दौरान मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ न्यूज़- बजेटी के पास 23 सितंबर को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय गोविंद सिंह की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गोविंद सिंह बोक्टा मुवानी के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को बजेटी के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके सिर, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन भाजपा नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में ली सदस्यता

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गोविंद सिंह की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। इस दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इलाज के दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज और लगातार उल्टी की समस्या होने लगी।

हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें हेली सेवा के जरिए हल्द्वानी ले जाया गया। परिजनों को उम्मीद थी कि बेहतर इलाज के बाद गोविंद सिंह की हालत में सुधार होगा, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

यह भी पढ़ें -  सेना की वर्दी और 18 डेबिट कार्ड के साथ संदिग्ध धरा,बरामद किए फर्जी दस्तावेज

गोविंद सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद से परिजन उनके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन बुधवार को उनकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई है। लोगों ने वाहन चालकों से तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में वन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, CS ने दिए पॉलिसी और स्पॉट विकास के निर्देश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999