उत्तराखंड : यहां बाघ ने युवक को मार डाला

खबर शेयर करें -

रामनगर, कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग में शनिवार देर शाम 50 वर्षीय व्यक्ति को बाघ खींचकर ले गया। दो किलोमीटर दूर जंगल के अंदर रविवार सुबह उसका सिर और शरीर का कुछ हिस्सा मिला। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक अपर कोसी रेंज के बेला बीट क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। वह उसको सड़क से जंगल के भीतर ले गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। खून से लथपथ कपड़े मिलने पर विभाग ने सर्च अभियान चलाया पर

यह भी पढ़ें -  मंत्रियों ने सीएम धामी को नहीं दी रिपोर्ट, मुख्यमंत्री को दिलानी पड़ी याद, पत्र लिख मांगी डिटेल

अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। रविवार तड़के फिर वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस बीच वनकर्मियों ने जंगल में कई राउंड फायरिंग की। टीम बाघ के पगचिह्नों का पीछा कर लगभग दो किलोमीटर अंदर जंगल पहुंची। टीम को जंगल के भीतर व्यक्ति का सिर और शरीर के कुछ हिस्से मिले जबकि अधिकांश हिस्सा बाघ ने खा लिया था।

यह भी पढ़ें -  भालू के हमले में महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत -ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतज़ाम व मुआवजे की उठाई मांग

रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि शनिवार रात में सर्च अभियान चलाया था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान सुनिश्चित करने को डीएनए सैंपलिंग कराई जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999