उत्तराखंड- यहाँ घास लेने गए दंपति पर भालू ने किया हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

चमोली जिले के ज्योर्तिमठ विकासखंड के डुमक गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जंगल में घास लेने गए एक दंपति पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में 45 वर्षीय सुंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दंपति सुबह घास काटने जंगल गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह भालू को भगाया, लेकिन तब तक सुंदर सिंह की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -  Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

गंभीर रूप से घायल लीला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने भालू की बढ़ती गतिविधियों को लेकर क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बताया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के अंदर राष्ट्रीय राजमार्ग में लगी स्ट्रीट लाइट हुई जगमग, ट्रायल हुआ सफल

ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के आसपास नियमित गश्त और वन्यजीव नियंत्रण के उपाय बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999