श्रमिक पंजीकरण शिविर में पहुंचे सतपाल महाराज, मौके पर सुनीं जनसमस्याएं

खबर शेयर करें -

 

पौड़ी ज़िले के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री और विधायक सतपाल महाराज ने पोखड़ा ब्लॉक ऑडिटोरियम में लोगों की शिकायतें सुनी। साथ ही मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को उनका मौके पर ही समाधान करने का निर्देश दिया।

श्रमिक पंजीकरण शिविर में पहुंचे सतपाल महाराज

सतपाल महाराज ने पोखड़ा विकासखण्ड मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के विज़न के अनुरूप उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। श्रम विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार की पहल से प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं को भी मौके पर निस्तारित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे श्रमिक भाई-बहन प्रदेश और देश के विकास की मजबूत कड़ी हैं। चाहे सड़क निर्माण हो, भवन निर्माण हो, औद्योगिक क्षेत्र हो अथवा अन्य श्रम आधारित कार्य, श्रमिकों के परिश्रम और योगदान के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। 

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी

ट्रैवलगाइड पढ़ें

प्रदेश के विकास की नयी इबारत लिखता है श्रमिक: महाराज

महाराज ने कहा कि श्रमिक केवल श्रम नहीं करता, बल्कि अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखता है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि श्रमिकों को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से मिले। इसी दिशा में श्रमिकों का पंजीकरण और पंजीकरण का नवीनीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। पंजीकृत श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में आज सुबह गैस सिलेंडर की लीकेज ठीक करने के दौरान अचानक लगी आग, तीन लोग झुलसे

मंत्री ने श्रमिकों से आग्रह किया कि वे अपना पंजीकरण समय पर कराएं और जिनका पंजीकरण पहले से है, वे उसका नवीनीकरण भी अवश्य कराएं। इन शिविरों का सबसे बड़ा लाभ यह है कि श्रमिकों को पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। विभाग द्वारा शिविरों के माध्यम से श्रमिकों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह सरकार की उस सोच का हिस्सा है जिसमें व्यवस्था को केवल कार्यालयों तक सीमित न रखकर उसे जनता के द्वार तक ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण में होगा अगला विधानसभा सत्र, इस तारीख से होगा शुरू

आसान भाषा में श्रमिकों को उपलब्ध कराएं जानकर: मंत्री

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शिविरों में आने वाले हर श्रमिक को पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाए। किसी भी श्रमिक को अनावश्यक परेशानी न हो और पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मंत्री ने श्रमिकों से की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, अपने दस्तावेजों और पंजीकरण की स्थिति की जानकारी रखें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के प्रति जागरूक रहें

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999