धामी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, अब फ्री में होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

खबर शेयर करें -

 

cm dhami yojna_11zon

उत्तराखंड के युवाओं को धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के जरिए प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। 

भौगोलिकसंदर्भ

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर कल होगी सुनवाई

10 हजार युवाओं को मिलेगा लाभ

‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ के माध्यम से प्रदेश के करीब 10 हजार युवाओं को निशुल्क कोचिंग का लाभ मिलेगा। योजना के तहत 18 से 25 साल की आयु के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।

IAS, IPS और PCS समेत कई परीक्षाएं शामिल

योजना के तहत युवाओं को UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के साथ IAS, IPS और PCS जैसी सेवाओं में जाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा CDS, बैंकिंग, रेलवे और SSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।इसके अलावा CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी परीक्षाओं को भी योजना में शामिल किया गया है। युवाओं को परीक्षा की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999