केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर, पूजा-अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद, VIP दर्शन पर उठने लगे सवाल!

खबर शेयर करें -

मशहूर गायक कैलाश खेर गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। जहां उन्होंने भोले बाबा की विधिवत पूजा -अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।

केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर
मशहूर गायक कैलाश खेर गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचने पर केदारसभा के सदस्यों और मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। कैलाश खेर ने मंदिर समिति में समय व्यतीत कर आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। साथ ही धाम में मौजूद सुरक्षा कर्मियों से मुलाकात कर उनकी तारीफ की।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में सैनिक विकास केंद्र के लिए एक बीघा जमीन की स्वीकृत के लिए पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार।

केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर
गायक ने की व्यवस्थाओं की सराहना
गायक कैलाश खेर ने धाम में मैजूद तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। केदारनाथ धाम में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कैलाश खेर ने कहा कि, चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, यहां की व्यवस्थाएं काफी संतोषजनक हैं। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के समर्पण और सुचारू व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की।

यह भी पढ़ें -  तीन लोगों की जान लेने के बाद जंगली हाथी ने विशालकाय विद्युत टावर तोड़ की लालकुआं क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप… देखें वीडियो…

VIP दर्शन पर उठे सवाल
कैलाश खेर के केदारनाथ दर्शन के बाद से एक बार फिर वीआईपी दर्शन पर सवाल भी उठने लगे हैं। बता दें उत्तराखंड सरकार ने पहले एक महीने तक केदारनाथ धाम में VIP दर्शन पर रोक लगाई थी। लेकिन केदारनाथ में कैलाश खेर को मिले प्रोटोकॉल ने सरकार के दावों की पोल खोल दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  त्रिवेंद्र रावत का गदरपुर दौरा रद्द, अब विधायक के घर नहीं जाएंगे सांसद, इस वजह से लिया फैसला
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999