किन्नरों की बधाई राशि तय, इतने रुपए से ज्यादा मांगने पर होगा एक्शन

खबर शेयर करें -

 

बधाई मांगने वाले किन्नरों का शगुन हुआ फिक्स, नहीं माने तो होगी कानूनी कार्रवाई

देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक में किन्नरों कीबधाई राशि तय कर दी है। बैठक में तय किया गया है कि किन्नरों की ओर से मांगें जाने वाली बधाई राशि अधिकतम 5,100 रुपए निर्धारित की गई है।

देहरादून में किन्नरों की बधाई राशि तय

बता दें बीते बुधवार को देहरादून नगर निगम की चतुर्थ बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई पार्षदों ने किन्नरों के मनमानी का मुद्दा रखा। घंटों की चर्चा के बाद तय किया गया कि किन्नरों को अधिकतम धनराशि 5,100 रुपए दी जाएगी। बता दें कि किन्नरों की बधाई राशि का प्रस्ताव पिछली बोर्ड बैठक में भी रखा गया था, लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई थी।

यह भी पढ़ें -  मंत्री रेखा आर्य ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का किया शुभारंभ,सुभाष नगर में प्रशासन के दिए नोटिस पर कही ये बात,देखे वीडियो

देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक में इस फैसले के बाद अभी तक किन्नर समाज की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि देखने वाली बात होगी की वो नगर निगम के इस फैसले से सहमत होते हैं या नहीं। अगर नहीं तो उसके बाद क्या?

सफाई कर्मचारियों को बढ़ाया मानदेय

बता दें किन्नरों की बधाई राशि के अलावा बैठक में सफाई कर्मचारियों का भी मानदेय बढ़ाया गया है। पहले पर्यावरण मित्रों को 500 रुपए दिए जाते थे जिसे बढाकर अब 800 रुपए कर दिया गया है। वहीं बुधवार को बैठक में सभी प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो पाई। जिस वजह से आज फिर बैठक का आयोजन किया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999