सरकारी दफ्तरों के नामपट्ट अब संस्कृत में भी होंगे, शासन ने दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार ने विकास भवन सभागार में मंडल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा करने, जनशिकायतों का जल्द निस्तारण करने और विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।

सरकारी दफ्तरों के नामपट्ट अब संस्कृत में भी होंगे

सचिव ने शासन के निर्देशों के अनुरूप मंडल एवं जिले के सभी विभागीय कार्यालयों के नामपट्ट संस्कृत भाषा में भी अंकित कराने को कहा। जनगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि दूसरा चरण शीघ्र शुरू होगा और इसके लिए सितंबर से प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति पर प्रस्तुतिकरण दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: डंपर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

लंबित शिकायतों पर नियमित नजर रखने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा में सचिव ने लंबित शिकायतों पर नियमित नजर रखने और अधिक शिकायत वाले विभागों में तेजी से निस्तारण करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि डीएम द्वारा हर सोमवार को सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की जाती है। उन्होंने मंडलीय अधिकारियों को कार्यक्रम क्रियान्वयन के तहत विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों का रोस्टर समय पर उपलब्ध कराने और ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम की सूचनाएं नियमित रूप से भेजने को कहा। उन्होंने ‘भयमुक्त समाज’ और ‘हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश’ की प्रगति भी जानी।

यह भी पढ़ें -  भांजी के नामकरण में शामिल होने निकले थे पिता-पुत्र, रास्ते में ट्रैक्टर ने छीन ली दोनों की ज़िंदगी।

सचिवों के रात्रि विश्राम की दी सलाह

जनता दरबार और चौपाल में अधिकारियों की मौजूदगी को प्रभावी बनाने के लिए सचिव ने उन्हें संबंधित क्षेत्रों में रात्रि विश्राम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रुकने से अधिकारी स्थानीय परिस्थितियों और लोगों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। उन्होंने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा सरकारी कामकाज में ई-ऑफिस व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999