उत्तराखंड- केंद्र ने उत्तराखंड में एयर एंबुलेंस के प्रस्ताव को नकारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के लिए केंद्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दें केंद्र ने विषम हालात वाले इस राज्य में एयर एंबुलेंस एलएचएम से जोड़ने के प्रस्ताव को केंद्र ने नकार दिया है। इससे आपदा और आपातकाल में मरीजों को तत्काल बड़े अस्पतालों तक त्वरित गति से पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सरकार की ओर से भेजे गए एयर एंबुलेंस की मांग के प्रस्ताव पर केंद्र ने ‘रिफ्यूज’ की स्लिप लगा दी है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोग पारंपरिक साधनों का ही उपयोग करते हैं। ऐसे में कई बार मरीजों की आधे रास्ते में ही सांसें टूट जाती है। प्रदेश में एयर एंबुलेंस के लिए एनएचएम के तहत प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था। केंद्र ने इस पत्र भेज कर अवगत कराया कि इस साल एनएचएम में एयर एंबुलेंस सेवा को अनुमति नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें -  केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री अजय भट्ट के निर्देशन में मिनीस्ट्री ऑफ डिफेंस के अधिकारियों श्री दीपक पन्त व विजय राणा ने गुरूवार को एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जनपद में किये जा रहे व प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999