उत्तराखंड-यहां भारी बारिश के चलते फटा बादल , 4 की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश ने एक बार फिर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तबाही मचाई है। रुद्रप्रयाग के फाटा में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हुआ है। गदेरे में आए मलबे में दबने से चार नेपाली मजदूरों की मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चारों नेपाली मजदूरों के शव को बाहर निकाला है। घटना रात तकरीबन 1:30 के करीब की बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जहां टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य किया। वहां चार लोगों मलबे में दबे नजर आए। इसके बाद टीम ने सभी लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। चारों नेपाल के रहने वाले थे, जो रुद्रप्रयाग के फाटा में मजदूरी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि चारों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार बताया कि देर रात क्षेत्र में भारी बारिश हुई। जिस कारण नदी-नाले उफान पर आ गए। इसी दौरान रुद्रप्रयाग के फाटा हेलीपैड के पास घाट गदेरे में अचानक मलबा नीचे आ गया। जहां नीचे सो रहे नेपाली मूल के चार मजदूर मलबे दब गए और चारों की मौत हो है।

मृतकों के नाम

  1. तुल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, निवासी – जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  2. पुरना नेपाली, निवासी- जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  3. किशना परिहार, निवासी- जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  4. चीकू बूरा पुत्र खड़क बहादुर, निवासी, देहलेख, आँचल, करनाली, नेपाल।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह में ध्रुपद जुगलबंदी गायन की प्रस्तुति देंगे उत्तराखंड के युगल दंपति ।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999