उत्तराखंड- यहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म,मामला दर्ज

खबर शेयर करें -

राज्य के जसपुर क्षेत्र से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

आरोप है कि घर में अकेला पाकर पहले एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। फिर शोर सुनकर मोहल्ले के दो युवक मदद के लिए मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने आरोपी की पिटाई की। इसके तीन दिन बाद इन दोनों युवकों ने भी महिला से दुष्कर्म किया। यही नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  आखिर क्यों इस साल नही होंगे नगर निकाय चुनाव, जाने वजह


प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। उसका पति विदेश में नौकरी करता है। वह बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले एजाज पुत्र इदरीश निवासी मोहल्ला नई बस्ती से जान पहचान हो गई थी। 30 मई की रात वह घर में बच्चों के साथ सो रही थी। रात 11 बजे एजाज घर में घुस आया और उसने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मोहल्ले के कासिम पुत्र इमामुद्दीन, फैसल पुत्र तौफिक निवासी सन्यासवाला आ गए। इन दोनों ने एजाज को पकड़कर उसकी पिटाई कर भगा दिया। मगर उसी दिन से कासिम और फैसल उस पर बुरी नजर रखने लगे। दो जून की रात को कासिम और फैसल उसके घर में घुस आए और इन दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना ली।

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस के अवसर पर हल्द्वानी सहकारी क्रय विक्रय समिति एवं जिला सहकारी संघ में ध्वजारोहण


इस दौरान दोनों ने उससे मारपीट कर घटना के बारे में कोई कार्रवाई न करने की चेतावनी दी, मगर महिला ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दे दी। तब से वह अपने मायके बिजनौर क्षेत्र में रह रही है। आरोप है कि दोनों आरोपी उससे नाजायज संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही वीडियो वायरल करने धमकी भी दे रहे हैं। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा नैनीताल में लगभग 21997.75 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999