उत्तराखंड: 10 महीने तक कमरे और टॉयलेट में कैद रही बहू, मारपीट के साथ सिर के बाल तक उखाड़े

खबर शेयर करें -

विकासनगर। देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसे करीब 10 महीने तक घर के एक कमरे और शौचालय में बंद करके रखा। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से भी परेशान किया गया।

पीड़िता के पिता ने सेलाकुई थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी राहुल खंडूड़ी से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास और ससुर उसकी प्रताड़ना करते थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के युवक के खाते से 1.87 लाख रुपये उड़े

शिकायत के अनुसार पिछले कई महीनों से महिला को घर के अंदर बंधक बनाकर रखा गया था। आरोप है कि उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी और उसे डराया-धमकाया भी जाता था। पिता का कहना है कि मारपीट के दौरान महिला के सिर के बाल तक खींचे गए, जिससे उसके सिर का एक हिस्सा खाली हो गया।

यह भी पढ़ें -  सपा के हल्द्वानी मेयर प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान,9 नामांकन निरस्त_8 बाहर

परिजनों को लंबे समय तक इस घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। जब उन्हें मामले का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की।

सेलाकुई थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस की हाई लेवल बैठक, 2027 चुनाव के लिए की रणनीति तैयार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999