उत्तराखंड – दिनदहाड़े दो बच्चों का अपहरण कर भाग रहा था बदमाश, लोगों ने पकड़कर कर दी धुनाई

खबर शेयर करें -


रूड़की के रामपुर गांव में दिनदहाड़े घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों का अपहरण करके भाग रहे एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपित को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

रूड़की । रूड़की के रामपुर गांव में दिनदहाड़े घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों का अपहरण करके भाग रहे एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपित को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें -  पहले जागेश्वर धाम जाएंगे पीएम मोदी, फिर पिथौरागढ़ में ITBP जवानों से मुलाकात के साथ ही करेंगे जनसभा

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को रूड़की के रामपुर गांव के रहने वाले शमशेर के बच्चे घर के बाहर ही खेल रहे थे। इसी बीच एक युवक आया और बच्चों को आइसक्रीम का लालच देने लगा। जैसे ही बच्चा उसके पास गया तो उसने बच्चे को उठाकर कमर में बांधी एक झोली में डाल लिया और वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  लैंसडाउन का नाम बदलने से नहीं बदलेगी पहाड़ की तस्वीर, पहले कालौं डांडा तो अब जसवंतगढ़ करने का प्रस्ताव

आरोपी यहां से दूसरी गली में पहुंचा। यहां से आरोपी ने घर के बाहर खेल रहे एक दो सल के बच्चे को उठाया और भागने की कोशिश करने लगा। इस बीच गोद में लिए बच्चे को गली के कुछ बच्चों ने पहचान लिया लोगों ने युवक से बच्चे को लेकर पूछताछ की।

युवक ने बच्चे को अपना बेटा बताया और जिसके बाद आरोपी तेजी से भागने लगा युवक को फरार होता देख गली के लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर भीड़ जमा हो गई और युवक को दबाेच लिया लोगों ने इसकी जमकर धुनाई कर दी फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बच्चा चोर गिरोह से जुड़ा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999