उत्तराखंड पेयजल मंत्री ने की भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत नमामि गंगे परियोजना को लेकर मुलाकात

खबर शेयर करें -

गत दिवस देर सांय को नई दिल्ली में उत्तराखंड सरकार के पेयजल मंत्री श्री बिशन सिंह चुफाल ने जल शक्ति मंत्री,भारत सरकार श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड राज्य की प्रमुख नदियों जो कि गंगा नदी की भी सहायक नदियां है जैसे काली गंगा (शारदा), कोसी , गौला,गोमती, सरयू , जमरानी, लोहावती, कोसी, सोंग, रिस्पना,आदि नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण हेतु भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ध्वजवाहक नमामि गंगे कार्यक्रम में सम्मिलित कर जल प्रदूषण की रोकथाम एवं जन सुविधा के दृष्टिगत एस.टी.पी., स्नान एवं मोक्ष घाट की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया व साथ ही हर घर नल, नल मे जल परियोजना की भी कार्य प्रगति से केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर श्री चुफाल द्वारा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री को पत्र सौंप कर कुमाऊं क्षेत्र के धार्मिक एवं पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पिथौरागढ़ जनपद के थल में राम गंगा पर स्नान व मोक्ष घाट, सरयू नदी एवं रामगंगा नदी के सगम रामेश्वर पर संगम घाट, शारदा नदी की सहायक नदी रौतीस के तट पर पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नागेश्वर घाट और भारत एवं नेपाल दोनों देशों की आस्था के प्रतीक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हंसेश्वर घाट को प्राथमिकता के आधार पर नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत किये जाने हेतु आग्रह किया गया, साथ ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से राज्य के जल शक्ति को लेकर कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की।

पेयजल मंत्री श्री चुफाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार को अवगत कराते हुए बताया कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उत्तराखण्ड के कुमाॅऊ मण्डल के जनपद ऊधमसिंह नगर के 09 पोल्यूटिंग स्ट्रेचेजस के आई एण्ड डी एवं सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) हेतु रू0 226.00 करोड़ की लागत की 07 डी0पी0आर0 (प्रस्ताव) एनएमसीजी को स्वीकृति हेतु प्रेषित किये गए है, जिन पर एनएमसीजी स्तर से Third Party Appraisal की कार्यवाही गतिमान है, उपरोक्त प्रस्तावों पर अति शीघ्र निर्णय व निर्देशित करने का आग्रह जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत से किया। उन्होने सभी प्रस्तावों पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। श्री चुफाल ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश के ऐसे परिवार जो राजस्व ग्रामों में नहीं रहते जैसे कि जिला नैनीताल में बिंदुखत्ता, उधमसिंह नगर में बग्गा चवन,जैसे अनेकों गांव जो वन भूमि,सिविल फाॅरेस्ट या शासकीय संपत्तियों पर वर्षों से रह रहे हैं उनको भी FHTC FHTC (Functional House Tap Connections) एवं JJM (Jal Jeevan Mission) कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभान्वित किये जाने का आग्रह भी जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार से किया। जिस पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने समस्या के निराकरण पर विचार करने का आश्वासन देते हुवे कहा कि उत्तराखंड राज्य को केंद्र की और से किसी भी प्रकार से धन की कमी नही आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लिए वह हर समय तैयार है , इस दौरान प्रबन्ध निदेशक पेयजल उदयराज सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  ऋषभ पंत का हाल जानने मैक्स अस्पताल पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर, आज होगा एमआरआई

योगेश मिश्रा उपनिदेशक सूचना 70550-07008
गोविन्द सिह बिष्ट अति जिला सूचना अधिकारी 7505140540

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999