उत्तराखंड-बेटी के प्रेम संबंध में पिता की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार के बहादराबाद में राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बेटी के प्रेम संबंधों के चलते पिता की हत्या की गई थी, जिसमें …और पढ़ें

News Article Hero Image
एसएसपी नवनीत सिंह ने की पत्रकार वार्ता।

बहादराबाद। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में हुए चर्चित राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया है।

एसएसपी नवनीत सिंह ने पत्रकार वार्ता करते हुये बताया कि मृतक राजवीर सिंह की हत्या उसकी शादीशुदा बेटी के प्रेम संबंधों के चलते की गई। मुख्य आरोपी पंकज कुमार मृतक की बेटी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था।

यह भी पढ़ें -  धरने के 47 दिन बारिश के बावजूद धरना सुचारु रुप से चालू रहा

वह बेटी का तलाक कराकर उससे विवाह करना चाहता था, लेकिन पिता राजवीर इस रिश्ते के खिलाफ था और यही उसकी हत्या की वजह बना।

हथौड़े से सिर पर वार कर निर्मम हत्या

पुलिस के मुताबिक 26 अप्रैल की शाम आरोपित पंकज ने अपने साथी छोटे लाल के साथ मिलकर राजवीर को शराब पिलाने के बहाने बोंगला अंडरपास के पास पॉपुलर खेत में ले गया। वहां दोनों ने हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मारा बेस अस्पताल में छापा

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर आरोपित पंकज को कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के बाहर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपित छोटे लाल को भी नहर पटरी मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -  प्रवर्तन कार्रवाई में 42 वाहनों के चालान और 03 सीज

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल, पर्स व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

मृतक के बेटे प्रियांशु ने 27 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड जांच के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999