धामी सरकार में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल और 3 नर्सिंग कॉलेज, बढ़ीं सीटें

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए बीते पांच साल में अवसर बढ़े हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रदेश में तीन नए राजकीय मेडिकल कॉलेज और तीन नर्सिंग कॉलेज शुरू किए गए हैं। इससे चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ने के साथ युवाओं के लिए पढ़ाई और रोजगार के नए रास्ते भी खुले हैं

प्रदेश में अब सरकारी और निजी संस्थानों को मिलाकर एमबीबीएस की करीब 1700 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं नर्सिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 11,495 सीटें हो गई हैं। सरकार का कहना है कि नए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज शुरू होने से प्रदेश में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी
उत्तराखंड में इस समय देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में छह राजकीय मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं। इनमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज धामी सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए हैं। इन छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 675 सीटें हैं।नक्शे देखें

यह भी पढ़ें -  मगरमच्छों के आतंक से जनता को राहत दो, प्रदूषित नाले को अंडरग्राउंड करो

रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी पूरा हो चुका है। यहां 100 एमबीबीएस सीटों की अनुमति मिलने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़कर 775 हो जाएगी। इसके अलावा निजी मेडिकल कॉलेजों में 900 और एम्स ऋषिकेश में 125 सीटें उपलब्ध हैं। इस तरह प्रदेश में एमबीबीएस की कुल क्षमता करीब 1700 सीटों तक पहुंच गई है।

मेडिकल शिक्षा के साथ सरकार ने नर्सिंग संस्थानों का भी विस्तार किया है। जुलाई 2021 के बाद प्रदेश में तीन नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज शुरू हुए हैं। इनसे बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और दूसरे पाठ्यक्रमों में 321 सीटें बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें -  पति ने शक में पत्नी को उतार दिया मौत के घाट,पुलिस की पूछताछ में उगले राज

वर्तमान में सरकारी नर्सिंग संस्थानों में 879 और निजी संस्थानों में 10,616 सीटें हैं। दोनों को मिलाकर नर्सिंग की कुल सीटें 11,495 हो गई हैं।

नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके तहत वर्ष 2023 में जापान में 60 अभ्यर्थियों को और वर्ष 2025 में जर्मनी में 13 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला।

सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए अनुपूरक बजट में 225 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ और राज्य कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड योजना के लिए 125 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें -  ट्रक चालक को प्रेशर हॉर्न बजाना पड़ा भारी, MV Act के तहत काटा चालान

इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 160 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस राशि से पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेजों के साथ नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर क्षेत्र तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नए कॉलेजों की शुरुआत और स्वास्थ्य योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999