गौला रोड बाईपास पार्किंग के निकट सड़क हादसा, कार-ई-रिक्शा की भिड़ंत में चार लोग घायल, छह साल का मासूम भी शामिल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र में गौला बाईपास रोड स्थित गौला पार्किंग के निकट रविवार सुबह कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में छह और 13 वर्ष के दो बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, रविवार 15 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे कार संख्या UK 04 K 3159 और ई-रिक्शा संख्या UK 04 TB 5536 गौला पुल से नीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गौला पार्किंग के सामने दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार चारों लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक सड़क हादसा!, गहरी खाई में जा गिरी बस, 10 की मौके पर ही मौत- Bus Accident

हादसे में ई-रिक्शा चालक पूरन जोशी (26) पुत्र गंगादत्त जोशी निवासी पूर्वी खेड़ा, गौलापार, विद्या पलड़िया (58) पत्नी गंगादत्त पलड़िया निवासी अमृतपुर तथा भावेश (13) और वेद (6) पुत्र जगदीश चंद्र निवासी पूर्वी खेड़ा, गौलापार घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही फरार कार चालक की तलाश में जुटी है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999