उत्तराखंड -यहां युवती की आपत्तिजनक फोटो उसके मंगेतर को भेज कर तुड़वाई सगाई

खबर शेयर करें -

शक्तिफार्म क्षेत्र की एक युवती की आपत्तिजनक फोटो उसके मंगेतर को भेजकर उसकी सगाई तुड़वाने का आरोप है। फोटो युवती के किशोरावस्था के दौरान खींची गई थी। आरोप है कि अब आरोपी युवक और उसका साथी युवती और उसके मंगेतर को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व बबलू पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी ग्राम बिन्दुखेड़ा, रुद्रपुर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर छेड़खानी कर आपत्तिजनक फोटो खींच ली थी। वर्तमान में उसकी पुत्री के बालिग होने पर सगाई हुई और शादी तय हो गई। आरोप लगाया कि बबलू ने आपत्तिजनक फोटो का गलत इस्तेमाल कर उसकी पुत्री के मंगेतर को भेज दीं, जिससे उसकी सगाई टूट गई।

यह भी पढ़ें -  देवभूमि की शांत वादियों में फिर आया महिला से दुष्कर्म का मामला सामने, कर दी ऐसी हालत कि……..

आरोप है कि बबलू और उसका साथी राजू निवासी ग्राम बिन्दुखेड़ा उसकी पुत्री और मंगेतर को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली के एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गैरसैंण या देहरादून कहां होगा विधानसभा का मानसून सत्र ?, जानें क्या बोले संसदीय कार्य मंत्री
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999