उत्तराखंड शासन ने राज्य के 16 सर्वश्रेष्ठ अध्यापकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया चयनित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने साल 2022 के चयनित अध्यापकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2022 देने की घोषणा की है। इस संबंध में शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है।
सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी सूची में बेसिक स्तर पर 10 शिक्षकों का चयन किया है, जबकि माध्यमिक स्तर पर पुरस्कार के लिए महज 6 जिलों से ही शिक्षक पात्र पाए गए हैं।
प्रशिक्षण संस्थान श्रेणी में बागेश्वर डायट के प्रवक्ता डॉ.शैलेश धपोला, का चयन हुआ है। बेसिक में तीन व माध्यमिक स्तर पर सात जिलों में कोई शिक्षक पुरस्कार के लायक नहीं मिला।
वहीं राज्य में शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 प्रदान किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते है।

यह भी पढ़ें -  अब वन विभाग को सता रहा है अपनी भूमि का डर, शिफ्ट वाइज टीमें यहां कर रही हैं गश्त


पौड़ी से आशा बुडकोटी को शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है, तो वहीं उत्तरकाशी जिले से संजय कुकसाल, देहरादून से ऊषा गौड़, हरिद्वार से संजय कुमार, टिहरी से उत्तम सिंह राणा, चंपावत से रवीश चंद्र पंचौली, बागेश्वर से सुरेश चंद सती, पिथौरागढ़ से गंगा आर्य, अल्मोड़ा से यशोदा कांडपाल और नैनीताल से डॉ. आशा बिष्ट को शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें -  गौला खनन संघर्ष समिति ने सरकार की नकारात्मक रवैया को देखते हुए आंदोलन को बहुत लंबी लड़ाई लड़ने के लिए कसी कमर


उत्तरकाशी से लोकेंद्रपाल परमार, देहरादून से संजय कुमार मौर्य, पिथौरागढ़ से दमयंती चंद, बागेश्वर से त्रिभुवन चंद्र लोबियाल, अल्मोड़ा से प्रभाकर जोशी और ऊधम सिंह नगर से निर्मल कुमार शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया।
वहीं शैलेंद्र सिंह धपोला को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर को भी शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999