मर्चुला बस हादसे में माता पिता को खोने वाली शिवानी की देखभाल और शिक्षा का जिम्मा उत्तराखंड सरकार उठायेगी, सीएम धामी की बड़ी घोषणा

खबर शेयर करें -

देहरादून। बीते रोज अल्मोड़ा के मर्चुला में हुये बस हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी को लेकर उत्तराखंड सरकार ने बडा़ फैसला लिया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे से हम सभी के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है। इस कठिन समय में हमारी सरकार ने दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी बिटिया की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है, ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और माता-पिता के सपनों को साकार कर सके।

यह भी पढ़ें -  उपचुनाव में हार को बंशीधर भगत ने बताया छोटा झटका, कहा- छोटे-मोटे झटके लगते रहते हैं

इस दु:खद घटना में जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। एक मुख्यसेवक और परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस पीड़ा को समझता हूं।

हमारा कर्तव्य है कि ऐसे विपरीत समय में एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और उनके जीवन को पुनः स्थिरता देने में अपना योगदान दें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999