उत्तराखंड-नाती की शर्मनाक करतूत, सो रही 95 साल की बुजुर्ग नानी से किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

नारसन (रुड़की) । नारसन चौकी क्षेत्र के एक गाव में घर में सो रही बुजुर्ग महिला( 95) के साथ नशे में धुत उसके नाती ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसका गला दबा दिया। जिससे पीड़िता बेहोश हो गई होने पर परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया ।

नानी से दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर निवासी एक युवक करीब तीन साल से अपने नानी के गांव में उनके घर के पास ही मकान लेकर रह रहा है। गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे शुभम शराब के नशे में धुत होकर नानी के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने घर के एक कमरे मे सो रही बुजुर्ग नानी (95) से दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून:(भर्ती -भर्ती) समूह ‘ग’ के 751 पदो पर आई सीधी भर्ती

शोर मचाने पर आरोपित ने नानी का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। जिससे वह बेहोश हो गयी। इसी बीच परिवार के लोगो की नींद खुल गयी। परिवार के लोगो को नाती की करतूत का पता चला तो पाव तले की जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी नैनीताल मन्जुनाथ टीसी ने शातिर सपेरों के काले कारनामों के राज का किया पर्दाफाश

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। वहीं बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया गया है। पुलिस ने इस मामले मे जांच कर रही है। वहीं घटना को लेकर आसपास का क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999