उत्तराखंड- यहाँ घास काट रही बहू के सामने सास पर गुलदार का हमला, मौके पर दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

पौड़ी जिले के कोटी गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार दोपहर घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। यह हादसा श्रीनगर–पौड़ी मोटर मार्ग पर कोटी गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्कूल के निकट हुआ।

जानकारी के अनुसार, गांव की गिन्नी देवी अपनी बहू दुर्गी देवी के साथ दोपहर करीब 3:30 बजे घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक निकले गुलदार ने गिन्नी देवी पर हमला कर दिया। बहू ने चीख–पुकार मचाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गुलदार महिला को नहीं छोड़ सका और कुछ ही पलों में उसकी जान ले ली।

यह भी पढ़ें -  Bhimtal accident : घायलों का हाल जानने हल्द्वानी पहुंचे CM, चिकित्सकों को दिए जरुरी निर्देश

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है। ग्राम प्रधान करिश्मा देवी ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गुलदार की सक्रियता बढ़ी हुई थी और वन विभाग को सूचना भी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा के इंतज़ाम और गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Accident में सीएम धामी ने जताया दुख, मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

स्थानीय लोग महिला के शव को सड़क तक लाने में जुटे रहे, जबकि परिवार पर मातम का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में तनाव और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो और किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999