उत्तराखंड- 9 साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, यहां मिला शव

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड (दुःखद): यहां आंगन में खेल रही नौ साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव
July 23, 2024 Uttarakhand Uday


टिहरी। उत्तराखंड के तिहारी जिले से दुखद खबर हैं जहां घर के आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना के तीन घंटे बाद घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच बच्ची का आधा खाया हुआ शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर रेलवे में निकली 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती जल्दी करें आवेदन

जानकारी के अनुसार, हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की नौ वर्ष की बेटी पूनम स्कूल से आने के बाद घर के आंगन पर अकेले ही खेल रही थी। उसके तीन अन्य भाई बहन घर के अंदर थे। बच्चों की मां उषा देवी शिवालय में जलाभिषेक करने गई हुई थी।


शाम चार बजे के लगभग मां मंदिर से वापस घर लौटी तो पूनम घर पर नहीं मिली। जबकि पूनम की बड़ी बहन प्रियंका, छोटा भाई प्रिंस और आराध्या कमरे में सो रखे थे। मां ने आसपास ढूंढ खोज की तो पूनम का कहीं पता नहीं चल पाया। आसपास के अन्य लोगों ने भी ढूंढ खोज शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर रास्ते में पूनम की चप्पल और खून के धब्बे मिले। शाम छः बजे के लगभग पूनम का शव घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच पड़ा हुआ मिला।

यह भी पढ़ें -  हरीश धामी जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का निर्णय ले लेना चाहिए-आनंद सिंह मेहरा


गांव के विक्रम सिंह घणाता ने बताया कि पूनम गांव के स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी। उसके पिता विदेशी होटल में नौकरी करते हैं। वही, रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया कि बच्ची को निवाला बनाने की सूचना मिलने पर विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999