ठंड की चपेट में उत्तराखंड, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान, पढ़ लें लेटेस्ट अपडेट

खबर शेयर करें -

 

mausam uttarakhand weather

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद आज मौसम साफ बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर से ठंड परेशान करेगी.

IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-uksssc समूह-ग की 10 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी

शनिवार के आंकड़ों पर डालें नजर

बीते शनिवार के तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रहा.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के “सबका साथ–सबका विकास” विज़न को मजबूती से आगे बढ़ा रहा बीस सूत्री कार्यक्रम
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999