उत्तराखंड: शादी से पहले घर में मातम! यहाँ सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

सितारगंज : सितारगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई…जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव मैदना निवासी 23 वर्षीय अमर सिंह अपने 14 वर्षीय चचेरे भाई गौतम सिंह के साथ बाइक से हल्द्वानी मंडी गया था। बुधवार को हल्द्वानी से लौटते समय गांव सिसौना, कल्याणपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  बारिश में भगवती माइक्रोमैक्स के श्रमिकों का धरना जारी

पुलिस ने दोनों को उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया…जहां डॉक्टरों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि अमर सिंह सिडकुल रुद्रपुर की एक कंपनी में कार्यरत था और 23 फरवरी को उसके बड़े भाई की शादी होनी थी। शादी की तैयारियों के लिए वह हल्द्वानी गया था। हादसे के बाद परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

यह भी पढ़ें -  बिल्डर साहनी मामले में नया मोड़,यह धाराएं जोड़ी,पढ़े खबर

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999