उत्तराखंड- यहाँ नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल, दो युवक गिरफ्तार; पॉक्सो और आईटी एक्ट में केस दर्ज

खबर शेयर करें -

काशीपुर न्यूज़– शहर में एक नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल करने के मामले में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को करीब 50-60 बजरंग दल कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोप लगाया कि दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया है। इसके बाद नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी।

यह भी पढ़ें -  एक ही ओवर में छह छक्के. उत्तराखंड के लाल ने किया कमाल।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और उनके मोबाइल फोन की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक पुत्र कुंवर चंद निवासी ग्राम गंगूवाला, जसपुर तथा जीशान अली पुत्र मोहम्मद साबिर हुसैन निवासी नारायणपुर, जसपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  विग से टूट गया रिश्ता!, गंजापन छिपाकर युवक ने रचाई शादी, पत्नी ने दर्ज कराया केस

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 65(1), 308, 75(ii) बीएनएस, 5, 6, 11 (v)/12 पॉक्सो अधिनियम और 67 (B) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई रवि कुमार, उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी, कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती और अमित राणा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  अगस्त्यमुनि डोली विवाद: मौके पर DM प्रतीक जैन, बोले, सरकारी संपत्ति तोड़ने वालों पर होगा एक्शन

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या अवैध सामग्री साझा करने से बचें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999