उत्तराखंड:मामूली विवाद पर चाचा ने भतीजे को दराती से उतारा मौत की घाट

खबर शेयर करें -

पहाड़ों पर अपराध में लगातार इजाफा हो रहा है सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां चाचा ने अपने भतीजे को धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी है।
गांव में हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि कोतवाली जौलजीबी पुलिस को सूचना मिली कि चिफलतारा में देर रात हयात सिंह पुत्र अर्मा सिंह ने मामूली विवाद पर अपने भतीजे नारायण सिंह के सर दराती से हमला कर घायल कर दिया सूचना सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल नारायण सिंह को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी घटना के बाद आरोपी चाचा हयात सिंह फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र न आयोजित होने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दो घंटे तक भराड़ीसैंण में दिया धरना, लगाया पहाड़ की उपेक्षा का आरोप ।।


पूरे मामले में पुलिस ने टीम गठित कर हत्या के आरोपी चाचा हयात सिंह को कौली कन्याल पुल के पास से दराती के गिरफ्तार किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी और मृतक एक ही परिवार से हैं इनका पहले से कोई पुराना विवाद चल रहा है जिसको लेकर देर रात फिर से परिवार के बीच कहासुनी हो गई जहां चाचा हयात सिंह ने आवेश में आकर अपने सगे भतीजे नारायण सिंह के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने दो सदस्यों के साथ बनभूलपुरा, हल्द्वानी में हुई घटना का घटनास्थल पर जाकर मौका-मुआयना किया।

पूरे मामले में मृतक के पिता मथुरा सिंह के तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के पूछताछ में प्रथम दृष्टया पाया गया है कि पारिवारिक विवाद चल रहा था और विवाद में हत्या हुई है। हत्या के बाद से गांव में गम का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  यहां हुआ उद्यमियों हेतु सेमिनार का आयोजन,सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निर्यात को किया जा सकता है बेहतर
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999