उत्तराखंड: रिमझिम बारिश के बीच विधि-विधान के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, जय बदरी विशाल के जयकारों से गूंज उठा धाम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गयी है। वहीं बीते 10 मई को केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा का भी आगाज हो गया है। आज 12 मई को विधि विधान के साथ बदरीनाथ धाम के भी कपाट खोल दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट

यह भी पढ़ें -  बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में अपडेट-कई कंपनियों को भेजा जा रहा कारण बताओ नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ धाम के कपाट आज पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। प्रात: 6 बजे- श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुले। रिमझिम बारिश के बीच कपाट खुले। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह, उमंग और आस्था चरम पर दिखा। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के जयकारों से गूंज उठा। इसके साथ ही आर्मी बैंड एवं ढोल नगाड़ों की मधुर धुन और स्थानीय महिलाओं के पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ भगवान बदरी विशाल की स्तुति हुई। जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क, टकूरा से जमराड़ी मोटर मार्ग पर होगा डामरीकरण मोटर मार्ग निर्माण व डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 35लाख स्वीकृति- मंत्री कैड़ा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999