उत्तराखंड…दर्दनाक हादसा : अस्पताल की जर्जर दीवार बनी काल -निरीक्षण के दौरान दबे चिकित्सा प्रभारी की मौत

खबर शेयर करें -

चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। अस्पताल परिसर की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, 25 जून को हुई भारी बारिश के दौरान बहकर आए मलबे से अस्पताल की बाउंड्रीवाल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे थे कि पहले से कमजोर हो चुकी दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें -  पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटकर ले ली जान, जिला सत्र न्यायाधीश ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर डॉ. डिमरी को बाहर निकाला। अस्पताल की चिकित्सक डॉ. रिया घिल्डियाल ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी यहां जंगल में जानवर को बचाते समय हुआ सड़क हादसा एक की मौत एक घायल

डॉ. नवीन चंद्र डिमरी के असामयिक निधन की खबर फैलते ही स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। हादसे ने अस्पताल परिसर की जर्जर संरचनाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999