उत्तराखंड- यहां के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी बने ओलंपिक का हिस्सा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर -राज्य में टोक्यो ओलंपिक के लिए हरिद्वार की हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के बाद अब रुद्रपुर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार भी ओलंपिक का हिस्सा बनेंगे। अब तक 10 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 7 स्वर्ण और चार रजत और 8 कांस्य पदक जीत चुके मनोज सरकार जल्द टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होंगे। देर शाम को जैसे ही बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से मनोज को टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई करने का पत्र मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल-यहां ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

मनोज टोक्यो ओलंपिक में पैरा बैडमिंटन की एस एल-3 एकल कैटेगरी में खेलेंगे। रुद्रपुर के इंदिरा बंगाली कॉलोनी में रहने वाले मनोज सरकार टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई की रेस में थे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित मनोज सरकार शुरू से ही वर्ल्ड और ओलंपिक में तीसरी रैंक में चल रहे थे ऐसे में उनकी टोक्यो ओलंपिक में एंट्री तय मानी जा रही थी। मनोज का सपना टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक लाने का है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999