उत्तराखंड : हर की पौड़ी पर रील की आड़ में हदें पार_भड़के लोग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड : आज कल रील बनाने का चस्का युवाओं पर इस कदर हावी है कि वह मर्यादाओं को ताक पर रखने से भी नहीं चूक रहे हैं। वहीं अब ताजा मामला उत्तराखंड की तीर्थ नगरी से आ रहा है यहां हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक रील बना रहे युवक और युवती को मौके पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। दोनों वहां से खिसकते बने। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं तीर्थनगरी हरिद्वार के लोग ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक रील बनाना एक युवक और युवती को उस समय महंगा पड़ गया, जब मौके पर श्रद्धालुओं ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। हंगामा होता देख रील बनाने के चस्की युवक-युवती रफूचक्कर हो गए।इस मामले एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो धार्मिक स्थलों की गरिमा और मर्यादा को भंग करने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें -  जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत नहर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया

मालवीय घाट का मामला
वायरल वीडियो मालवीय घाट हरिद्वार का बताया जा रहा है। दरअसल, घाट पर जब श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे थे, तब एक जोड़ा भगवा कपड़ों में अश्लील हरकत करते हुए रील बनाने में लगा था। धार्मिक स्थल पर शर्मनाक हरकत करता देख मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।

मौजूद लोगों ने युवक युवती को खूब खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद दोनों वहां से खिसकते बने। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं तीर्थनगरी हरिद्वार के लोग ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश 10 बाइक सहित दो चोर गिरफ्तार,नेपाल तक जुड़ा है नेटवर्क

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999