उत्तराखंड : सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल मामले में मुकदमा दर्ज..

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड – देहरादून : सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक तथ्यों पर आधारित एक वीडियो का एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लिया। साइबर सेल तथा सोशल मीडिया मॉनिटर सेल को अलर्ट करते हुए वायरल भ्रामक वीडियो की जांच कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो के सम्बन्ध में प्रभारी साइबर सेल देहरादून द्वारा दी गयी तहरीर पर कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें -  RTI में खुलासा : कागज़ों पर बहा करोड़ों का बजट, पुल वहीं, खर्च हर साल नया


समाज में समुदायों के बीच वैमनस्यता पैदा करने तथा वर्तमान में जारी लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर चुनावी लाभ लेने के आशय से सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार का भ्रामक तथ्यों पर आधारित एक कूटरचित वीडियो Urban pahadi नाम के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रसारित किया जा रहा है।

उक्त प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद में स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल तथा साइबर सेल की टीम को अलर्ट करते हुए उक्त सोशल मीडिया अकाउंट होल्डर की जांच कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-काठगोदाम के बीच नशे में धुत्त युवकों ने मचाया तांडव… देखें जबरदस्त वीडियो…


जिस पर साइबर सेल देहरादून द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में Urban pahadi नाम के ट्विटर अकाउंट से उक्त भ्रामक वीडियो को प्रसारित किया जाना तथा उक्त भ्रामक वीडियो का कई अन्य जगहों पर भी वायरल होना पाया गया।

जिस पर प्रभारी साइबर सेल देहरादून निरीक्षक मनोज मैनवाल द्वारा उक्त संबंध में कोतवाली नगर पर दी गई तहरीर के आधार पर सोशल मीडिया अकाउंट (Urban pahadi) संचालक के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 221/24 धारा 66 सी/ 66 डी आईटी एक्ट तथा 153 ए/ 171 एफ/469/ 505/ 505(2) भादवी का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक उत्तराखंड की बेटी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट का किया पीछा, छेड़छाड़ का भी आरोप
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999