दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक उत्तराखंड की बेटी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट का किया पीछा, छेड़छाड़ का भी आरोप

खबर शेयर करें -

Noida News: यूट्यूबर नीतू का दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक पीछा कर छेड़छाड़ की गई. इस पूरी घटना का नीतू ने वीडियो बना लिया. पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया, लेकिन माफी के बाद कपल की रिक्वेस्ट पर छोड़ दिया.

youtuber neetu bisht street harassment delhi greater noida police action दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट का किया पीछा, छेड़छाड़ का भी आरोप
यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ अज्ञात युवकों ने की छेड़छाड़

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नीतू बिष्ट ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर एक वीडियो और पोस्ट साझा की है. जो अब तेजी से वायरल हो रही है. इस घटना में कुछ कार सवार युवकों पर आरोप है कि उन्होंने डीएनडी से लेकर ग्रेटर नोएडा तक नीतू बिष्ट और उनके पति का पीछा किया और बीच सड़क पर बदसलूकी की.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कुछ दिन पहले की है. नीतू बिष्ट कहीं जा रही थीं, तभी एक होंडा सिटी कार में सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. आरोप है कि युवकों ने अश्लील इशारे किए, गाली-गलौज की और बार-बार उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की. इस दौरान नीतू और उनके पति काफी डर गए.

यह भी पढ़ें -  ‘देसी-पहाड़ी’ मामले पर सीएम धामी ने दी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को चेतावनी, जानें क्या बोले CM

बेहद ही बदतमीजी से पेश आ रहे थे युवक- नीतू बिष्ट

नीतू बिष्ट द्वारा शेयर किए गए वायरल वीडियो में वह साफ तौर पर युवकों को गाड़ी रोकने के लिए कहते हुए सुनाई देती हैं. वीडियो में वह कहती हैं कि युवक बेहद बदतमीजी से पेश आ रहे थे और उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारने की कोशिश कर रहे थे. वीडियो में आगे पुलिस भी मौके पर पहुंचती दिखाई देती है. नीतू के पति लखन ने भी एक वीडियो जारी कर पूरी घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डीएनडी से लेकर ग्रेटर नोएडा तक युवक लगातार पीछा करते रहे और दो बार उनकी गाड़ी को टक्कर मारी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया, जिसके तुरंत बाद नॉलेज पार्क थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई.

यह भी पढ़ें -  अच्छी खबर : योग प्रशिक्षकों का इंतजार खत्म, भर्ती प्रक्रिया शुरू | yoga instructor vacancy

छात्रों का करियर खराब ना हो इसलिए दर्ज नहीं कराया केस- लखन

लखन के अनुसार, पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया और उनसे माफी मंगवाई. पुलिस युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजना चाहती थी, लेकिन नीतू और उनके पति की रिक्वेस्ट पर उन्हें छोड़ दिया गया. कपल का कहना था कि युवक शायद छात्र थे और मामला आगे बढ़ने पर उनका करियर खराब हो सकता था.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में रक्तदान और फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर, 200 से ज्यादा लोगों ने लिया लाभ

लखन ने नॉलेज पार्क थाने के थाना प्रभारी और पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझ गया और फिलहाल किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999