हल्द्वानी-काठगोदाम के बीच नशे में धुत्त युवकों ने मचाया तांडव… देखें जबरदस्त वीडियो…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशे में धुत दो युवकों ने हाईवे में उत्पात मचाते हुए कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, तथा लोगों से अभद्रता भी की। परेशान लोगों ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद पुलिस का कड़ा एक्शन

video- https://youtube.com/shorts/Vo-xqt0PW_Q?si=M6WZ-CAL_F3kBCYn

शराब के नशे में उत्पात मचाकर वाहन चालक से मारपीट और वाहन में तोडफोड करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीज

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन को सीज किया है।

यह भी पढ़ें -  यमुनोत्री धाम की यात्रा बाधित, श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी पर रोका

घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 25 मार्च, 2026 की सायं करीब 07:00 बजे नरीमन तिराहे के पास कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में धुत होकर एक वाहन चालक के साथ अभद्रता व मारपीट की गई। यही नहीं, उक्त युवकों द्वारा चालक की गाड़ी में तोड़फोड़ कर सार्वजनिक शांति को बाधित किया गया।
सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति की जानकारी ली और घटना की फुटेज की जांच करने पर उपद्रव कर रहे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें -  ‘शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया…’, राज्यसभा में भड़के खरगे, नड्डा ने दे दिए जांच के आदेश

अभियुक्तों का विवरण:

1. भाष्कर सिंह बिष्ट (उम्र 23 वर्ष), पुत्र पूरन सिंह बिष्ट, निवासी पदमपुरी, मुक्तेश्वर, नैनीताल।

2. हिमांशु कुमार (उम्र 25 वर्ष), पुत्र मदनलाल, निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी, नैनीताल।

पुलिस कार्रवाई:–

घटना में संलिप्त उक्त व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने और कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने पर उपनिरीक्षक श्री दिलीप कुमार प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम व टीम द्वारा धारा 172 (2) BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया है।

👉 नैनीताल पुलिस का कड़ा संदेश

यह भी पढ़ें -  Salaar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ का दबदबा, चार दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा किया पार

“देवभूमि की शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए नैनीताल पुलिस की ओर से स्पष्ट चेतावनी है– शराब पीकर हुड़दंग, मारपीट या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना भारी पड़ेगा। यदि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में किसी नागरिक के साथ अभद्रता करता है या यातायात बाधित करता है, तो उसके विरुद्ध न केवल कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी, बल्कि भारी जुर्माना और जेल की सजा भी सुनिश्चित की जाएगी। नैनीताल पुलिस सभी पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, और किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999