छोटे राज्यों में उत्तराखंड ने किया शानदार प्रदर्शन, देशभर में मिला दूसरा स्थान

खबर शेयर करें -

Uttarakhand news

उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है. देश की प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ताजा रैंकिंग के अनुसार, छोटे राज्यों की वित्तीय स्थिति के मामले में उत्तराखंड ने गोवा के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में देश में उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान

बता दें यह उपलब्धि राज्य के मजबूत वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन और सही नीतियां का परिणाम है. रिपोर्ट में बताया है कि उत्तराखंड ने राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने, स्वयं के कर राजस्व में वृद्धि, बकाया ऋण को संतुलित करने और सरकारी गारंटियों के प्रबंधन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. इसके अलावा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर निवेश ने भी राज्य की रैंकिंग को और मजबूती प्रदान की है.

यह भी पढ़ें -  वृद्धाआश्रम परिवार में महिला दिवस के अवसर पर बुजुर्ग एवं निराश्रित महिलाओं को मिष्ठान वितरण किया

सुशासन के क्षेत्र में सबसे आगे उत्तराखंड

वित्तीय प्रबंधन के साथ-साथ उत्तराखंड ने सुशासन के क्षेत्र में भी अपनी धाक जमाई है. राज्य में व्यवसायिक माहौल को बेहतर बनाने, न्यायिक प्रक्रियाओं को तेज करने और डिजिटल ई-सेवाओं को सशक्त करने के प्रयासों ने उत्तराखंड को प्रशासनिक दक्षता में अग्रणी बनाया है. उत्तराखंड की यह सफलता नीति-निर्माण और कार्यान्वयन में सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की दृढ़ता का उदाहरण पेश करती है

यह भी पढ़ें -  कोरोना कर्फ्यू को आगामी 10 मई (सोमवार) तक विस्तारित कर दिया हैै।

उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण है : CM

सीएम धामी ने इस उपलब्धि को लेकर कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण है. छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में दूसरा स्थान हासिल करना हमारी सरकार की नीतियों, कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है. हमने वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता दी और शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं व न्याय व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल पंचायत चुनाव में जनपद की जिला पंचायत सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा

सीएम धामी ने कहा ‘डबल इंजन सरकार’ के तहत पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को ऐसा राज्य बनाना है, जहां हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और अवसर उपलब्ध हों. यह उपलब्धि उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और कदम है, जो विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999