PM Modi के स्वागत के लिए उत्तराखंड तैयार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

खबर शेयर करें -

 

PM MODI Uttarakhand visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए देवभूमि उत्तराखंड तैयार है। पुलिस की ओर से सुरक्षा -व्यवस्था चाख-चौबंद करने का दावा किया गया है। बता दें आज 10:30 बजे पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। जहां सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे।

PM Modi का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलिपैड पर 10 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेंगे। 11 बजकर 10 मिनट पर पीएम एलिवेटेड कॉरिडोर क्क व्यू पॉइंट देखेंगे। जिसके बाद पीएम वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए 11 बजकर 35 मिनट पर डाट काली मंदिर के पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  हलद्वानी- वाहन खरीदारों से अवैध वसूली का पर्दाफाश, हल्द्वानी RTO ने बजरंग ऑटो पर कसा शिकंजा

एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर गढ़ी कैंट में करेंगे जनसभा

बता दें पीएम मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी 12 किलोमीटर का रोड शो कर गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 18 मार्च को बिगड़ेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

पुलिस के साथ-साथ वन विभाग भी अलर्ट

बता दें पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले पुलिस और वनकर्मियों ने सघन चेकिंग और जंगल में कॉम्बिंग की है। इसके अलावा शहर के सभी होटल और गेस्ट हाउस में रुके लोगों का विवरण भी सत्यापित कर लिया गया है। बता दें डाट काली मंदिर तक सड़क में बड़ी संख्या में बंदर रहते हैं। जिसके चलते वनकर्मी भी अलर्ट हैं। वनकर्मियों को तैनात किया गया है। ताकि वे बंदरों को गुलेल से हटा सके

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999