उत्तराखंड- (दुःखद) मणिपुर में अल्मोड़ा का लाल हुआ शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा न्यूज़- सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में शहीद हो गए। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गांव पहुंचेगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी उम्र 24 वर्ष को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इस घटना में वह शहीद हो गए। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे।

यह भी पढ़ें -  Delhi-Dehradun Expressway: कनेक्टिविटी से कम होगा पलायन, गांवों तक पहुंचेंगा विकास


बताया जा रहा है कि कमल 25 दिन पहले ही अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है।


ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी ने बताया की कमल की शहीद होने की खबर मिली हैं। बताया कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज पहुंचेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999