उत्तराखंड – पिता के वियोग में बेटे ने भी तोड़ा दम, हृदयविदारक घटना ने सबको किया गमगीन, श्रवण कुमार की तरह था समर्पित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड – तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को गमगीन कर दिया है। हनुमंतपुरम गंगानगर स्थित लेन नंबर 4 निवासी 84 वर्षीय वेद प्रकाश कपूर के निधन के कुछ ही समय बाद उनके पुत्र सचिन कपूर (45) ने भी अपने प्राण त्याग दिए। पिता-पुत्र की एक साथ निकली अर्थियों ने पूरे क्षेत्र का माहौल शोकमग्न कर दिया।

जानकारी के अनुसार, वेद प्रकाश कपूर पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिजन जब उनका शव लेकर घर पहुंचे तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया गया कि वेद प्रकाश कपूर का पुत्र सचिन कपूर पिछले एक महीने से अपने पिता की सेवा में पूरी निष्ठा से लगा हुआ था। पिता के निधन की खबर सुनते ही वह गहरे सदमे में चला गया। जैसे ही पिता का शव घर लाया गया, सचिन कपूर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी भी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें -  पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक पत्र हुआ वायरल…… हो रही जमकर चर्चा…….

पिता-पुत्र की एक साथ निकली अर्थियां देख कर हर किसी की आंखें नम हो गईं। लोगों ने कहा कि सचिन कपूर अपने पिता के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव में श्रवण कुमार की तरह समर्पित था। वेद प्रकाश कपूर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जबकि सचिन कपूर अपनी पत्नी और एक पुत्र को अकेला छोड़ इस दुनिया से विदा हो गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश हुआ जारी

हनुमंतपुरम विकास मंच गंगानगर और स्थानीय पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने पिता-पुत्र की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद है। इस कठिन घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999