उत्तराखंड- यहां 60 साल के वृद्ध ने किया 8 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

सितारगंज इलाके से दुष्कर्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर एक किराने की दुकान पर सामान लेने गई आठ वर्षीय किशोरी के साथ 60 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म कर दिया। बालिका ने जब पड़ोस की महिला को यह बात बताई तो उसने मामला खुला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।घटना शक्तिफार्म इलाके की है।


यहां एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका चार दिन पूर्व सामान लेने के लिए किराने की दुकान पर गई थी। उसी समय दुकानदार मनमथन मंडल 60 ने बालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद बालिका को तेज दर्द की तडपने लगी। मासूम की मां की कुछ माह पहले ही मौत हो चुकी है। उसने दर्द की शिकायत गांव की महिला से की। इसके बाद बालिका के साथ हुये दुष्कर्म की बात खुल गई। बालिका के पिता ने आरोपित दुकानदार मनमथन मंडल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़ें -  राज्य में दिसम्बर 2021 तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य:-धनसिंह रावत


शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार, उपनिरीक्षक नेहा ध्यानी, सिपाही तोरन सिंह, हरीश कबडवाल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म के मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक नेहा ध्यानी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999