उत्तराखंड- यहां अचानक मकानों में लगी आग,मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

बड़कोट : गीठ पट्टी के राना गांव के रना गांव में देर रात अचानक चार मकानों में आग लग गई। आग से चारों मकान जलकर राख हो गए। जबकि एक मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। गांव के मुकेश चौहान ने बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे गांव के बीचोंबीच अचानक आग भड़क गई।

देखते ही देखते चार मकान आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पहले गांव के लोग भी आग बुझाने में जुटे थे। काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया और फैल रही आग को काबू में किया गया।

यह भी पढ़ें -  जिले के आवारा गोवंशीय पशुओ के चिन्हीकरण एवं टैगिंग का कार्य पशुपालन विभाग द्वारा किया जा रहा

अग्निकांड में सोवेदंर सिंह, राजेन्द्र सिंह, भरत सिंह और सोहन सिंह का मकान जल कर राख हो गया, जबकि एक अन्य मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999