उत्तराखंड- यहां राइस मिल की दीवार के एंगल पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

राज्य में एक युवक का शव एक राइस मिल की दीवार के एंगिल पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी मच गई बता दे कि मामला नानकमत्ता के पचपेड़ा भट्टे का है। आनन फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को एंगल से नीचे उतारा गया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की एक आईडी पुलिस ने जुटाई है जिसके आधार पर उसका नाम पवन बोहरा है। वह गाजियाबाद के नंद ग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है।सोमवार की सुबह पचपेड़ा भट्टा, नानकमत्ता में रामा राइस मिल के पीछे बनी हुई दीवार के एंगिल में एक अज्ञात व्यक्ति लटका हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राइस मिलर ने भी अपनी दीवार से शव लटका देखा तो उसके भी होश उड़ गए। राइस मिलर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर थाना अध्यक्ष योगेश कुमार व एसआई जावेद मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव के एगल से नीचे उतारा। मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से पूर्णागिरि होटल टनकपुर रोड खटीमा के कमरा नंबर 215 की एक चाबी मिली।पुलिस ने होटल में जमा दस्तावेजों की जांच की तो पता चला तो, मृतक का पता ग्राम नंद जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश लिखा मिला। दस्तावेजों में उसका नाम पवन बोहरा पुत्र भगवान सिंह लिखा था। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से सेंट्रल बैंक का एटीएम 1249 रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतक के परिजनों के नानकमत्ता पहुंचने का इंतजार कर रही है जिससे की आगे की जांच शुरू की जाए.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- प्रदेश में यूपी के भगोड़े गैंगस्टर एयरलाइंस का डेरा, अब तक सरकार कर चुकी है करोड़ों की संपत्ति कुर्क
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999