उत्तराखंड – यहां लिफ्ट मांगते ही मिली मौत

खबर शेयर करें -

पाबौ-खिर्मू मोटर मार्ग पर ग्वाड़ीगाड पर हादसा
पाबौ। पावी-खिसूं मोटर मार्ग पर ग्वाड़ीगाड के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कार चालक घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया है।

कोतवाल पौड़ी गोविंद कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार शाम की है। बताया जा रहा है कि कार ग्वाड़ीगाड के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके

यह भी पढ़ें -  सरकार ने अदाणी समूह से पूर्व निर्धारित दर 2.83 रूपए के बजाए 8.83 रूपए प्रति यूनिट बिजली खरीदी, ऊर्जा मंत्री ने किया स्वीकार


पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मृतक की पहचान हेमती बहुगुणा (48) निवासी ग्राम पाली, जिला पौड़ी के रूप में हुई है, जबकि कार चालक लोकमणि पोखरियाल (49) निवासी बरसूड़ी घायल हो गए। उन्हें 108 सेवा की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लोकमणि कार से अपने गांव बरसूड़ी जा रहे थे। हेमती ने रास्ते में उनसे लिफ्ट मांगी थी, लेकिन कुछ दूर जाते ही हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने से कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का दावा तेज
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999