उत्तराखंड- यहां के गांव के लोगों ने श्रमदान कर बनाया खेल का मैदान

खबर शेयर करें -

चमोली -यहां के घाट विकासखंड के कनोल गांव में रहने वाले जहां ग्रामीण श्रमदान कर यहां खेल मैदान बना रहे हैं। ताजुब इस बात की भी है कि इस खेल मैदान को तैयार करने में पुरुषों से अधिक भागीदारी महिलाओं की है। गांव की प्रधान सरस्वती देवी ने बताया कि बीते सालों आई आपदा की वजह से गांव के ज्यादातर मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद सरकार ने 70 से अधिक परिवारों को विस्थापित किया। इस तरह परिवारों को छत तो मिल गई, लेकिन बच्चों के लिए खेल मैदान नहीं था। युवा कल्याण विभाग से भी कई बार कहा गया, पर किसी ने सुना नहीं। सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण खुद श्रमदान कर खेल मैदान बनाने में जुट गए। अब खेल मैदान बनकर तैयार हो चुका है।

यह भी पढ़ें -  जिस युवक के हत्या के आरोप में पति गया जेल,पत्नी ने उसी के भाई से लगाया दिल,फिर हुआ ऐसा..

इस मैदान में बच्चे वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और खो-खो खेल सकते हैं। श्रमदान से खेल मैदान बनाकर गांव वालों ने सरकार को आईना दिखाने का काम किया है।लोगों ने श्रमदान कर खेल मैदान बनाया है, ताकि भविष्य के लिए खिलाड़ी तैयार किए जा सकें। कनोल गांव की स्थिति भी पहाड़ के अन्य दूरस्थ इलाकों जैसी ही है। यहां बमुश्किल सड़क तो पहुंच गई, लेकिन नंदाकिनी नदी में अभी तक पुल नहीं बना। ग्रामीण पैदल चलते हैं। तमाम मुश्किलों के बावजूद यहां के लोगों ने अपने बच्चों के लिए ऐसा शानदार काम किया, जिसने इस गांव को रातोंरात चर्चा में ला दिया। सोशल प्लेटफॉर्म पर इन गांव के लोगों के द्वारा किए गए इस कार्य की सराहनीय प्रशंसा की जा रही है.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999