उत्तराखंड -यहां जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

खबर शेयर करें -

किसान आंदोलन को लेकर एक खबर रुड़की क्षेत्र से सामने आ रही है बता दे यहां पर मंगलौर कस्बे में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलौर नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को 2 हफ्ते के अंदर समस्या का समाधान ना किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन पर बैठने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें -  दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला टोली में पिछले लंबे सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन के अधिकारियों से इसकी शिकायत की और इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन लम्बे अंतराल के बाद भी जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। वो परेशान हो गए हैं और अब आंदोलन करने को मजबूर हैं।अब भारतीय किसान यूनियन टिकैत के समर्थन के बाद नगर पालिका प्रशाशन के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999