उत्तराखंड…पति की मौत का सदमा नहीं सह पाईं पत्नी -कुछ घंटों बाद जहर खाकर दी जान, एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। शहर के नवाबी रोड स्थित महेश नगर क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। पति की मौत का गहरा सदमा पत्नी सहन नहीं कर सकीं और कुछ ही घंटों बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, महेश नगर निवासी हरिशंकर अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। पति के निधन से आहत उनकी पत्नी कुसुम अग्रवाल (80 वर्ष) गहरे सदमे में थीं। कुछ घंटों बाद उन्होंने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जनवरी के बिलों में दिखेगी 50 करोड़ की छूट

परिजनों ने जब उनकी तबीयत बिगड़ती देखी तो उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उनकी भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि पति के निधन का दुख कुसुम अग्रवाल सहन नहीं कर सकीं। परिवार में उनका एक बेटा है, जो दुकान संचालित करता है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 16 बाइकों के साथ एक गिरफ्तार

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पति-पत्नी की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई और दोनों का अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर किया गया। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999