
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
मिली जानकारी के अनुसार, कार (UK 13 TA 1991) भीरी से औरिंग की ओर जा रही थी। शाम करीब 4 बजे हुए इस हादसे की सूचना देर से मिल पाने के कारण राहत और बचाव कार्य रात करीब 10 बजे शुरू हो सका।
सूचना मिलते ही SDRF का कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया। State Disaster Response Force (SDRF) की टीम पोस्ट अगस्त्यमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची। अंधेरी रात और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के बीच टीम ने जोखिम भरे हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
खाई में गिरी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिसे देखकर बचाव दल भी सन्न रह गया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने शवों को बाहर निकालना शुरू किया। देर रात तक एक शव को सड़क तक पहुंचा दिया गया, जबकि अन्य दो शवों को निकालने का काम जारी रहा।
मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी औरिंग, अमित सिंह (35) पुत्र आनंद सिंह निवासी सुरसाल, और अंशुल (28) पुत्र धनपाल निवासी सुरसाल के रूप में हुई है। तीनों स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रशासन और SDRF की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। मामले की जांच की जा रही


