उत्तराखंड:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार, घायलों की हालत गंभीर,किया हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

टनकपुर चम्पावत नेशनल हाईवे में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में लोहाघाट निवासी दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

🔹अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लोहाघाट से टनकपुर को आ रही कार संख्या यूके 03 बी 7223 ककराली गेट के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों बजरंगबली वार्ड, लोहाघाट निवासी 26 वर्षीय शिवम पुनेठा पुत्र बसंत बल्लभ पुनेठा और 25 वर्षीय भुवन सिंह ढेक पुत्र हयात सिंह ढेक बुरी तरह से घायल हो गए। ‌

यह भी पढ़ें -  भाजपा के नेताओ आओ मुझसे और खेलो: रावत


🔹घायलों को किया हायर सेंटर रेफर

डॉ.उमर ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999