Uttarakhand UCC: 40 जोड़ों ने लिव इन में रहने के लिए किया ऑनलाइन पंजीकरण, 22 की अनुमति रद्द

खबर शेयर करें -

ucc-uttarakhand-22-couples-denied-permission-TO-live-in relationship HARIDWAR

Uttarakhand में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू होने के बाद यूसीसी पोर्टल में हरिद्वार (Haridwar News) से अब तक 90 हजार से ज्यादा लोग विवाह पंजीकरण करवा चुके हैं। तो वहीं लिव-इन रिलेशनशिप के लिए 40 आवेदन आए। जिसमें से 22 आवेदन निरस्त किए जा चुके है। जिसका मतलब है कि इन जोडों को बिना शादी के साथ रहने की अनुमति नहीं मिली है। साथ ही ग्राम पंचायत गाजीवाली में 100% पंजीकरण कराने वाली पहली ग्राम पंचायत बन गई है।

Uttarakhand UCC: 40 जोड़ों में से 22 के लिव इन में रहने की अनुमति हुई रद्द

जिला पंचायत राज अधिकारी और यूसीसी पोर्टल में विवाह पंजीकरण के नोडल अधिकारी अतुल प्रताप सिंह की माने तो लिव इन में रहने के लिए यूसीसी पोर्टल में 40 जोड़ों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आवेदन दिया था। जिनमें से 12 जोड़ों को साथ रहने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन 22 आवेदन को निरस्त किया जा चुका है। बाकी आवेदनों की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर की 15 फर्मों में जीएसटी चोरी पकड़ी, डेढ़ करोड़ से अधिक के घपले का अनुमान

ग्राम पंचायत गाजीवाली ने पंजीकरण में रिकॉर्ड

इसके साथ ही उन्होंने ये बई बताया कि बहादराबाद की ग्राम पंचायत गाजीवाली ने पंजीकरण में रिकॉर्ड बनाया है। 26 मार्च 2010 के बाद 201 व्यक्तियों ने विवाह किया। उन सभी का यूसीसी पोर्टल पर शत प्रतिशत पंजीकरण हो गया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999